Sunday, January 11, 2015

8 channel Diwali Light Controller




यदि आप कुछ पूछना चाहते है या आपके मन में कुछ शंका है तो कृपया मेरी ईमेल पर पूछ सकते है, पर याद रखें की मै  कोई  इंजीनियर नहीं हूँ मैंने सिर्फ इंटरनेट की मदद से सीखा है , आप भी सीख सकते है।
मेरी ईमेल आईडी है - surya0562@gmail.com




Sunday, March 16, 2014

8 Channel LED Chaser with 16F628A Microcontroller




अगर आप ऐसा पहले देख चुके हैं और ये बनाना चाहते हैं तो ये  पोस्ट आपके लिए है, मैंने अपने लिए एक बनाया है और मै अपना प्रोजेक्ट आपके साथ शेयर करना चाहता हूँ। इस प्रोजेक्ट कि पूरी जानकारी विस्तार से  PIC Projects UK पर मिल जाएगी। लेकिन मै अपने हिंदी प्रेमी दोस्तों के लिए हिंदी में जानकारी देने कि कोशिश करूंगा।
परिचय 
इस  सर्किट में आठ एल इ डी सीधे माइक्रोकंट्रोलर से कंट्रोल की जाती है जिसके साथ एक स्विच दिया गया है जो फलैश मोड सिलेक्ट करने के काम आता है, चूंकि ये सर्किट माइक्रोकंट्रोलर से कंट्रोल किया जाता है इसलिए इसमें पंद्रह से भी ज्यादा फलैश इफ़ेक्ट को प्रोग्राम किया गया है जोकि चालू होने पर बहुत ही मनभावन द्रश्य प्रस्तुत करता है।  
                                                  अगर आपको प्रोग्रामिंग नहीं आती तो कोई समस्या नहीं इसका समाधान वेबसाइट पर दिया गया है, आपको सिर्फ एक हेक्स-कोड को सीधे माइक्रोकंट्रोलर में कॉपी पेस्ट करना पड़ेगा बस।  लेकिन ये एक फोल्डर से दूसरे फोल्डर में कॉपी करने जैसा नहीं है, इसके लिए आपको एक डिवाइस का प्रयोग करना पड़ेगा जिसे प्रोग्रामर किट कहा जाता है, मेरे इससे पहले पोस्ट में ये किट बनाने कि जानकारी दी गयी है।  लेकिन ये ध्यान रहे माइक्रोकंट्रोलर कई प्रकार के होते हैं जैसे-Atmel, AVR, Microchip, 8051 आदि। 
मै जिस प्रोजेक्ट के बारे में बता रहा हूँ वो Microchip कंपनी के माइक्रोकंट्रोलर 16F628A के बारे में है। 

सर्किट 




पी सी बी लेआउट 
मैंने अपनी सुविधा के लिए  इसके मूल डिज़ाइन में कुछ परिवर्तन किये है 
कॉपर क्लैड बोर्ड पर प्रिंट किया गया सर्किट 

फेरिक क्लोराइड में अनचाहे कॉपर को हटाते हुए 

अनचाहा कॉपर हटने के बाद 

फाइनल टच, कॉम्पोनेन्ट लगाने को तैयार 
कॉम्पोनेन्ट लिस्ट 
  1. R1-R8          = 270R 0.25W 
  2. R9-R10        =10K 0.25W
  3. C1-C2           = 100n Ciramic 
  4. C3                 = 220n Ciramic
  5. J1                  =  2.1 DC power Socket or Connector 
  6. Socket           = 18 pin IC socket
  7. IC1                = LM7805 +5V 1A Regulator
  8. D1                 = 1N41001 1A Diode 
  9. S1                  = Tact Switch 
  10. JP1                = PCB jumper header
  11. power supply =  12v Adapter
तैयार प्रोजेक्ट का विडियो 



मेरा प्रोजेक्ट आपको कैसा लगा बताइये, अगर  आप मुझे कुछ सलाह देना चाहते हैं तो जरूर बताइये। 



Saturday, March 15, 2014

PIC Programmer

परिचय 
इलेक्ट्रॉनिक बाजार में कई तरह के प्रोग्रामर किट मिलते है जो कि सीरियल पोर्ट, पैरलल पोर्ट, और यूएसबी पोर्ट पर काम करते हैं।  लेकिन मार्केट में मिलने वाले किट महंगे होते है, लेकिन वही किट अगर हम अपने घर पर अपने हाथों से बनाए तो पैसे भी बचेंगे और हमारा शौक भी पूरा हो सकता है। इसलिए मैंने अपना खुद का  प्रोग्रामर किट बनाने का सोचा। जो किट मै बनाने जा रहा हूँ वो बहुत आसान है और ज्यादा महंगा नहीं है। 
                                   जो प्रोग्रामर किट हम बनाएंगे उसके लिए अलग से पॉवर सप्लाई कि आवश्यकता नहीं है, यह अपने सारे सिग्नल्स और पॉवर सिरिअल पोर्ट से लेता है। इस प्रोग्रामर किट को जे डी एम प्रोग्रामर कहा जाता है  जो कि ICSP [इन सर्किट सीरियल प्रोग्रामिंग] पर आधारित है। इस प्रोग्रामर का नाम श्रीमान Jens Dyekjar Madsen के नाम पर रखा गया है क्योंकि सबसे पहले इन्होने ने ही ये प्रोग्रामर किट बनाया था। ये उनकी वेबसाइट है क्लिक करें

सुविधा 

  • इसकी सहायता से आप अपने हैक्स कोड बिना किसी परेशानी और समय बर्बाद किये बिना ट्रान्सफर कर सकते हैं। 
  • ये किट बहुत ही सस्ता है और इसमें बहुत ही साधारण कम्पोनेंट का प्रयोग किया गया है। 
  • ये प्रोगामर किट इन सर्किट सीरियल प्रोग्रामिंग पर आधारित है इसलिए आपको अपना माइक्रोकंट्रोलर अपने प्रोजेक्ट सर्किट ले निकले बिना ही अपना कोड ट्रान्सफर कर सकते हैं। 
  • ये बहुत जल्दी बनता है,  इसे आप ब्रेडबोर्ड, स्ट्रिपबोर्ड या पीसीबी पर बना सकते हैं। 
  • ये प्रोगामर IC- Prog, और  Winpic800 जैसे सॉफ्टवेयर के साथ टेस्ट किया गया है।  
आवश्यक कॉम्पोनेन्ट 
  • 1N4148 Zener Diode                  -  4
  • 5.1v Zener Diode                        -  1
  • 8.2v Zener Diode                        -  1
  • 22uf Capacitor                            -   1
  • 100uf Capacitor                          -   1
  • BC547B Transistor                    -   2
  • 1.5k Resistor                              -   1
  • 10k Resistor                               -   1
  • Female Serial port PCB mount   -  1
  • 5 pin Header                                -  1

नोट- 
बनाना शुरू करने से पहले यह जांच करले कि आपके कंप्यूटर में ऑन-बोर्ड सीरियल पोर्ट है या नहीं और उसकी सारी पिन सही से काम कर रही हैं, क्योंकि यूएसबी टू सीरियल कनवर्टर इस किट में काम नहीं करेगा।
इन सर्किट सीरियल प्रोग्रामिंग मोड 
इन सर्किट प्रोग्रामिंग मोड में पांच तरह के सिग्नल्स का प्रयोग किया जाता है, जो कि निम्न प्रकार से है -
  1. GND
  2. VDD
  3. VPP
  4. PGC
  5. PGD
सर्किट 



पीसीबी लेआउट 
कॉम्पोनेन्ट लेआउट 

कम्पलीट किट 



बनाये और विचार शेयर करें। 
श्रेय - Puran's Blog

Friday, March 14, 2014

DIY Amplifier with IC LM3886



 नमस्कार दोस्तों मै आपके साथ अपना एक प्रोजेक्ट शेयर करना चाहता हूँ जिसका नाम है LM3886 AMPLIFIER जिसकी जान है LM3886 आईसी,
मै अपने  प्रोजेक्ट का श्रेय देता हूँ http://diygainclone.blogspot.in/2010/03/lm3886-first-prototype.html

एम्पलीफायर पीसीबी आयरन ट्रान्सफर के 



पीसीबी एचिंग करते हुए 


 एचिंग पूरी होने के बाद 




पीसीबी छेद करने के लिए तैयार 



छेद करने के बाद 

तैयार लेफ्ट साइड  सर्किट  


हीट सिंक सर्किट के साथ 



Monday, December 2, 2013

How to add buzzer with turn signal indicator

अगर आपके पास मोटरसाइकिल है तो उसमे इंडिकेटर भी होगा,  हम मुड़ते समय इंडिकेटर तो देते है लेकिन लेकिन कभी कभी हम स्विच बंद करना भूल जाते हैं , इससे हमारा  इंडिकेटर बेवजह जलता रहता है और हमारे पीछे चलने वाले भी परेशान होते हैं। इससे बचने का सबसे अच्छा  उपाय है  इंडिकेटर बजर, ये आपको  इंडिकेटर ऑन होने पर बीप-बीप का सिग्नल देता है और हमारे पीछे चलने वाला भी सावधान हो जाता है। ये बजर आपको मात्र 20  से 30 रूपए में आसानी से मिल जाएगा जिसे आप किसी मकैनिक से लगवा सकते हैं।  लेकिन अगर आप कुछ रूपए बचाना चाहते है या फिर आपके हाथों में कुछ अपने-आप करने कि खुजली है तो ध्यान से पढ़िए -

  मोटरसाइकिल कि वायरिंग में एक 12 वोल्ट का फलैशर रिले नाम का डिवाइस होता जिसका काम  इंडिकेटर लाइट्स को फलैश करना होता है। ये रिले  मोटरसाइकिल, कार , और ट्रक के लिए अलग-अलग पॉवर के हिसाब से होते है।

मोटरसाइकिल  रिले दो तरह के होते है-दो पिन वाला और तीन पिन वाला दोनों का काम एक ही होता है लाइट्स को फलैश करना।


नीचे आप देखेंगे कि रिले किस तरह काम करता है। और आपको बजर कहाँ लगाना है।  सबसे पहले तो आप अपनी बाइक में ऊपर दिखाए गए रिले कि तरह का डिवाइस को खोजिये और उस पर देखिये कि 12 v Flasher Relay, or, Flasher  जैसा लिखा हो, अगर आप को ये रिले मिल गया तो आपका आधा काम हो गया।



दिए गए सर्किट के अनुसार बजर को कनेक्ट करें।  अगर बजर साउंड ना करे तो तारों को बदल कर देख लें।
अगर आप चाहे तो साधारण तरीके से दो बजर दोनों इंडिकेटर कि अलग - अलग लाइन में जोड़ सकते हैं।


अगर आप वायरिंग के पास बजर लगाना चाहते है तो दो डायोड कि मदद से बजर लगा सकते हैं
वैसे टेस्ट कि बात करें तो मैं दोनों तरीके से बजर लगा कर देख चुका हूँ , रिले के साथ लगाने से आवाज तेज आती है , और डायोड के साथ आवाज तोड़ी कम हो जाती है।
                 प्रैक्टिकल कीजिये और अनुभव शेयर कीजिये।